भरनो में एसआईआर मैपिंग को लेकर बूथों में लगा कैंप
गुमला, जून 10 -- भरनो प्रतिनिधि। एसआईआर के तहत मैपिंग कार्य को लेकर बुधवार को प्रखंड के कई बूथों पर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहकर मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।प्लस टू हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या 40 और 41 में कार्यरत बीएलओ शांति कुजूर ने बताया कि 23 मई को अनमैप्ड वोटरों की सूची बूथों पर चस्पा की गई थी। इसके बाद दो दिवसीय कैंप आयोजित किया गया है ताकि लोग आकर अपनी मैपिंग प्रक्रिया पूरी कर सकें, लेकिन कैंप में अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंच रहे हैं।उन्होंने कहा कि यदि लोग समय पर मैपिंग नहीं कराते हैं तो भविष्य में नाम कटने की स्थिति में शिकायत करते हैं। कैंप को सफल बनाने में सुपरवाइजर बृजेश कुमार,बीएलओ शांति कुजूर, सुनीता बेक सहित संबंधित कर्मियों की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.