भरनो में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय तय,मस्जिदों में तैयारी पूरी
गुमला, मई 24 -- भरनो। त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा को लेकर भरनो प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित इलाकों के अंजुमन की ओर से विशेष नमाज के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।जानकारी के अनुसार भरनो बस्ती स्थित जमा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज सुबह सात बजे अदा की जाएगी। वहीं अमनपुर जमा मस्जिद और परसा ईदगाह में भी सुबह सात बजे नमाज होगी। परसा गांव के दूसरे ईदगाह में नमाज का समय सुबह 7:15 बजे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मलगो ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, पवैया मस्जिद में सात बजे, सुपा गांव की जमा मस्जिद में सुबह 6:30 बजे, पहाड़केशा मस्जिद में सात बजे, डोंबा गांव के ईदगाह में सात बजे, अंबवा गांव की मस्जिद में सात बजे तथा लोंगा गांव की मस्जिद में भी सुबह सात बजे ईद की नमाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.