गुमला, अप्रैल 17 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुरीअम्बा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को एनक्यूएएस दिल्ली की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम में डॉ. शेखर लाल प्रधान, डॉ. आशुतोष मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. जाहिद अख्तर और बीपीएम रविंद्र कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्रखंड के सभी एएनएम और सहिया अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहे। टीम ने एक-एक कर सभी कर्मियों से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथ ही यह भी परखा कि इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर किस प्रकार लागू किया जा रहा है।टीम ने बताया कि एनक्यूएएस राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक है, जिसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया जाता है। यह भी पढ़ें- जिले में दवाओं की रहे पर्याप्त उपलब्धता: डीसी निरीक...