भरनो में आंधी-तूफान से तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, दो बच्चे घायल
गुमला, मार्च 28 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे आई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने कई ग्रामीणों का आशियाना उजाड़ दिया। सती टोली गांव निवासी कैलाश उरांव अपने परिवार के साथ घर में भोजन कर रहे थे,तभी अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते उनके दो कमरों का एज्बेस्टस उड़ गया। स्थिति बिगड़ते देख पूरा परिवार भागकर दूसरे कमरे में शरण लिया। जिससे बड़ी घटना टल गई। इधर परसा गांव में भी तूफान का कहर देखने को मिला। मीर जन्नतुल के घर का एज्बेस्टस उड़ गया। उस समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था।एज्बेस्टस के टुकड़े गिरने से उसके दो पोते घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण मीर अनवर ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके अलावे प्रखंड के अन्य गांवों से भी कई घरों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.