गुमला, अप्रैल 24 -- भरनो, प्रतिनिधि। मुख्यालय चौक स्थित ओवरफ्लाई के नीचे इन दिनों हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। यहां प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे यह इलाका धीरे-धीरे डेंजर जोन में तब्दील होता नजर आ रहा है। आए दिन छोटी-छोटी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन किसी बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन के जागने की आशंका जताई जा रही है। समस्या का मुख्य कारण ओवरफ्लाई के नीचे दोनों ओर लगी लंबी-लंबी ठेला व दुकानें हैं। इसके अलावा कई वाहन मालिक अपनी गाड़ियां घंटों खड़ी कर देते हैं। जिससे रास्ता और संकरा हो जाता है। नतीजतन ओवरफ्लाई पर जाम लग जाता है और बसों व भारी वाहनों को पार करने में काफी समय लग जाता है।जाम की वजह से बाइक चालकों और पैदल राहगीरों को हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों को आशंका रहती है कि कहीं आगे या पीछे से कोई वाहन टक्कर न मार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.