भरनो पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
गुमला, सितम्बर 3 -- भरनो। भरनो थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कांड संख्या 44/2026 के आरोपी गुलैची टोली निवासी जीता लोहरा (28) को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गुमला की 30 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर घर बुलाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, भरनो थाना कांड संख्या 36/2020 के बेल टूटे वारंटी जुरा खटवा टोली निवासी बसंत उरांव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.