गुमला, मई 4 -- भरनो, प्रतिनिधि । भरनो प्रखंड के तुरिअंबा में आयोजित तीन दिनी मंडा पूजा रविवार को पूरे विधि-विधान,उमंग और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। पूजा के अंतिम दिन आयोजित फूलखुंदी अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

धधकते अंगारों पर चलना इस दौरान धुर्वा सुवां अनुष्ठान के उपरांत सैकड़ों भोक्ताओं ने धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट आस्था और विश्वास का परिचय दिया।इसी क्रम में बिसु झूलन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने झूला झूलकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंडा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भोक्ता शामिल हुए। महादेव और पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा झूलन अनुष्ठान के साथ समृद्धि की मंगलकामना की गई।

स्थानीय नेताओं की उपस्थिति मौके पर प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरा...