गुमला, अप्रैल 26 -- भरनो। प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित ओवरफ्लाई के नीचे इन दिनों लगातार जाम और अव्यवस्था के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यहां दोनों ओर ठेला और दुकानों के लगने के साथ-साथ वाहन मालिकों द्वारा घंटों गाड़ियां खड़ी कर देने से मार्ग संकरा हो गया है। इसके कारण बसों और भारी वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के बीच बाइक चालकों और पैदल राहगीरों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या रोज की है। बावजूद इसके न प्रशासन और न ही पुलिस कोई ठोस कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- गढ़पुरा बाजार में जाम लगने से बढ़ी लोगों की परेशानी लोगों ने जल्द व्यवस्था सुधार की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.