गुमला, मार्च 17 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार अपराह्न पौने तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक आई तेज आंधी,बारिश और ओलावृष्टि ने कई गांवों में भारी तबाही मचाई। अचानक मौसम बदलने के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों से एक ओर जहां बच्चों ने खुशी जताई,वहीं किसानों के लिए यह आपदा बनकर आई। खेतों में तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह झड़ गई। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पारस नहर किनारे किसान छोटन दास की तीन एकड़ में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इसके अलावा खीरा,भिंडी, मिर्च, फ्रेंचबीन्स, टमाटर, मूली, कद्दू, गोभी और मटर जैसी सब्जी फसलें भी ओलों की चपेट में आकर बर्बाद हो गईं। कुम्हारों गांव के सुखराम उरांव और जयराम उरांव समेत कई किसानों ने बताया कि उनकी अधिकांश फसलें नष्ट हो गई हैं। जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।ओलावृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.