इटावा औरैया, मई 12 -- भरथना। ननद के पुत्र की शादी में शामिल होने झींझक जा रही एक महिला की भरथना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय सोने की चेन गायब हो गई। जानकारी होने पर महिला ट्रेन में यात्रा करने के बजाय प्लेटफॉर्म पर वापस उतर आई और बाद में जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इकदिल रीतौर निवासी अनीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ रही थीं। वह अपनी ननद के पुत्र छोटू की शादी में शामिल होने के लिए झींझक रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ के बीच उनके गले में पहनी सोने की चेन गायब हो गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान ही महिला को चेन गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह ट्रेन में जाने के बजाय प्लेटफॉर्म पर वापस उतर आईं और काफी तलाश की, लेकिन चेन ...