इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- भरथना, संवाददाता। रविवार को देहदान शपथ समारोह एवं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। युग दधीचि देहदान अभियान, कानपुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सात लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त मंत्री मुकुट सिंह ने सबसे पहले स्वयं देहदान की घोषणा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुकुट सिंह के अलावा दुर्गविजय सिंह, प्रेम शंकर, नीरज कुमार यादव, अनिल दीक्षित, गिरधारीलाल, प्रेमशंकर ने देहदान का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि कानपुर से आए अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि यह अभियान आज प्रदेशभर में फैल चुका है। अब तक 21 राजकीय मेडिकल कॉलेजों, एम्स रायबरेली और एम्स गोरखपुर समेत 320 देहदान किए जा चुके हैं, जबकि 4000 से अधिक लोग ...