इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- यहां ब्लॉक कार्यालय के परिसर में पंचनद मिनी कैंटीन और पंचनद सैनिटरी शॉप बनाई गई है। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने किया। इनके संचालन की जिम्मेदारी एनआरएलएम के महिला समूह को सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इन स्टोर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के तैयार किए गए उत्पाद की बिक्री की जाएगी । इन्हें पंचनद का नाम दिया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और उद्यमशीलता आएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर भी इन उत्पादों का को भेजा जाएगा । इस मौके पर उप जिलाधिकारी काव्या सी, ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार दोहरे, उपायुक्त एनआरएलएम विनय कुमार, बीडीओ विजय शंकर प्रसाद, एनआरएलएम के सूर्य नारायण पांडेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.