इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर पानी भर गया और लोग जहां-तहां बारिश से बचने के लिए ठिकाने ढूंढते नजर आए। बाजारों में भी बारिश का असर देखने को मिला और आबाजाही बंद हो गई। खेतों में खड़ी फसलों पर इस बारिश का संकट मंडराने लगा है। खासकर गेहूं की कटाई के समय हो रही इस बारिश से फसल भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान रामप्रताप और उदयवीर का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...