हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के चरित्र पर आधारित भरत मिलाप लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला में राजा दशरथ के निधन के बाद भरत को बुलाए जाने, माता कैकेयी द्वारा सच्चाई बताए जाने और उसे सुनकर भरत के व्याकुल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ने का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। रात्रि लीला में मीरा के पूर्व जन्म और श्यामा सखी विवाह की लीला का मंचन किया गया। इसमें दिखाया गया कि विवाह के समय भगवान मित्र के रूप में आते हैं। भाभी का मुख देखने पर मना किए जाने से प्रसंग उत्पन्न होता है, जिस पर भावनात्मक दृश्य प्रस्तुत किए गए। इस लीला ने भी दर्शकों को बेहद भावुक कर दिया। मुख्य आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित, अमलेन्द्र नाथ मिश्रा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, उमेश चंद्र मिश्रा, राजेंद्र त्रिवेदी, रजनीश श्रीवास्...