लातेहार, जून 27 -- लातेहार, प्रतिनिधि। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में शुक्रवार की शाम लातेहार जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- भरत भूषण को न्याय दिलाने को कैंडल मार्च निकाला समारोह का उद्देश्य समाहरणालय गेट के समीप युवा नेता पंकज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं नागरिकों ने भाग लिया। सभा में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर दिवंगत भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। युवा नेता पंकज तिवारी ने कहा ...