भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर निकाला कैंडल मार्च
हाजीपुर, जून 24 -- राजापाकर, संवाद सूत्र चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर शाम राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में ब्राह्मण एकता मंच के नवयुवकों ने कैंडल मार्च निकालकर घटना के प्रति विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च के दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर 'भरत तिवारी अमर रहे'सहित अन्य नारे लगाए। मार्च में शामिल लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे गुलशन मिश्रा ने कहा कि भोजपुर जिले के भरत भूषण तिवारी के साथ अन्याय हुआ है। कैंडल मार्च में विवेक कुमार, सत्यम झा, सूरज कुमार, टुल्लू झा, टिंकू कुमार,आर्यन सिंह, देवराज, मुकुल कुमार, शानू झा, गोलू झा समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। यह भी पढ़ें- भोजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.