लखीमपुरखीरी, जून 30 -- नगर की आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन धारण करते हुए बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर पर आक्रोश व्यक्त करते हुये शोक संवेदना की गई। जिसके बाद तहसील पहुंचे सभी लोगों नें तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य गोविंद माधव, डॉ एके अवस्थी, समाजसेवी आलोक मिश्रा, पंकज पाण्डेय, गगन मिश्रा, रामचंद्र अवस्थी, दीपक पांडे,सतेन्द्र शुक्ला, अशरफी लाल शर्मा, अरुण अवस्थी, अजय पाण्डेय, दिलीप ओझा, सुनील शुक्ला, विश्वकांत त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने ज्ञापन दिया। इसमें भूषण तिवारी की निर्मम हत्या करने वाले पुलिस कर्मियों को फांसी की सजा, भरत को शहीद का दर्जा, परिजनों को एक करोड़ रुपए आर्थिक मुआवजा सहित परिवार के किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मां...