सासाराम, जून 23 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार पुलिस के एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत के विरोध में सासाराम में कैंडल मार्च नकाला गया। सरकार की नीतियों और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शहर में सोमवार शाम कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च की शुरुआत शहर के न्यू फजल गंज स्टेडियम से हुई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी मामले को ले निकाला कैंडल मार्च यह भी पढ़ें- सहरसा: भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे युवा यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर में पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज; मां ने डीएसपी और थानेदार को भी लपेटा

हिंदी हिन्...