औरैया, जून 24 -- भरत तिवारी की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन की ओर से भरत तिवारी की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के एनकांउटर की सीबीआई जांच कराने की मांग ज्ञापन में पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। संगठन...