हिन्दुस्ताान संवाददाता, जुलाई 14 -- भरत तिवारी एनकाउंटर: भोजपुर के बिलौटी मुठभेड़ प्रकरण में सोमवार को भी न्यायिक आयोग के समक्ष गवाहों का बयान दर्ज किया गया। गवाहों ने न्यायिक आयोग के सामने बताया है कि भरत तिवारी के सरेंडर के बाद पुलिस उन्हें 50 मीटर दूर ले गई और फिर गोली मार दी। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई बातें गवाहों ने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष से कही हैं। सोमवार को भरत भूषण तिवारी की भाभी सुमन देवी सहित तीन गवाहों का बयान दर्ज हुआ। इनमें बिलौटी में बसाये गये जवइनिया गांव के विस्थापित सत्य नारायण चौधरी और मंटू प्रसाद शामिल हैं। दोनों एनकाउंटर के प्रत्यक्षदर्शी भी बताये जा रहे हैं। न्यायिक आयोग के आरा स्थित कार्यालय पहुंचे तीनों गवाहों ने अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष अपना पक्ष रखा और पुलिस पर भरत भूषण तिवारी की...