हरदोई, जून 22 -- शाहाबाद। नगर के प्रसिद्ध नर्मदा तीर्थ स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगो ने दिवंगत भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर युवाओं ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया और भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शाहाबाद के युवा समाजसेवी अरुण गुप्ता के आह्वान पर किया गया। युवाओं ने कहा भरत तिवारी का व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और प्रेरणादायक था। उन्होंने समाज एवं युवाओं के बीच जो छाप छोड़ी है वो सदैव स्मरणीय रहेगी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अंकित मिश्रा, सत्यवीर शुक्ला, सुधांशु शुक्ला, हरि मिश्रा, शरद दीक्षित, सुमेंद्र मिश्रा, अमन, आलोक, दीपू अवस्थी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी की मौत पर शोकसभा, निकाला गया कैंडल मार्च...