आरा, जून 22 -- बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर में भरत भूषण तिवारी की पुलिस की गोली से हुई मौत के बाद कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पूरे प्रकरण में पुलिस अपने एनकाउंटर को लेकर कटघरे में है और परिजन आगबबूला हैं। अब भरत तिवारी की बहन ने पुलिस एनकाउंटर और इस पूरे प्रकरण को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। भरत तिवारी की बहन ने कहा है कि उनके भाई को प्राइवेट पार्ट में गोली मारी गई थी। उनका यह भी दावा है कि पटना के अस्पताल में रेफर किए जाने के बाद पुलिस वहां उनके भाई को मुर्दे के पास लिटा कर निकल गई थी। भरत तिवारी की बहन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि इस मामले में पुलिस वालों को सिर्फ सस्पेंड करने से नहीं चलेगा, उनको फांसी दी जाए। सस्पेंड करने से क्या होगा? 4-5 महीने तक सस्पेंड रहने के बाद वो फिर से आ जाएंगे पर मेरा भाई नहीं आएगा। इसलिए उनको फ...