बेगुसराय, जून 22 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने तथा कथित दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को अखिल भारतीय संयुक्त सवर्ण अधिकार मोर्चा के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग लेकर निकाला प्रतिवाद मार्चमार्च का विवरण मार्च महिला कॉलेज परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हड़ताली चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। मार्च का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, मामले में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की ...