आरा, जून 24 -- बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर हंगामा बरपा हुआ है। अब इस मामले में भरत तिवारी के परिजनों ने जो केस दर्ज करवाया है उसमें कहा गया है कि भरत को 5 गोलियां मारी गई हैं। परिवार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बिलौटी गांव निवासी रिटायर हवलदार काशीनाथ तिवारी की पत्नी आशा देवी ने कहा है कि जगदीशपुर पुलिस उपाधीक्षक और शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मी 17 जून की सुबह करीब आठ बजे उनके घर पहुंचे। जवइनिया बाढ़ एवं कटाव पीड़ितों की समस्या जानने की बात कह अधिकारी भरत को अपने साथ ले गये। कटाव पीड़ितों के करीब पहुंचने पर उनका बेटा फेसबुक पर लाइव था और लगातार अपनी मांग रख रहा था। उस दौरान उनके बेटे ने हथियार जमीन पर रख दिया और खुद को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। तब पुलिसकर्मियों ने धक्...