हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 24 -- भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस को लेकर बिहार में हंगामा बरपा हुआ है। इस मामले में पुलिसवालों पर हत्या का केस दर्ज हो चुका है और केस की छानबीन शुरू हो चुकी है। अब भरत तिवारी की मां ने अपने बेटे के एनकाउंटर को लेकर बड़ा दावा किया है। मां आशा देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे भरत भूषण को पुलिस की गाड़ी में भी 2 गोली मारी गई थी। इतना ही नहीं मां का तो यह भी दावा है कि पुलिस ने जाानबूझ कर उनके बेटे के प्राइवेट पार्ट में गोली मारी थी।दरअसल इस एनकाउंटर के मामले में भरत भूषण तिवारी की मां और उनकी बहन की ओर से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। सरेंडर करने के बाद भरत भूषण तिवारी को गोली मारे जाने के दावे के बाद मां आशा देवी और बहन रूबी पांडेय की ओर से पुलिस पर गाड़ी में भी गोली मारे जाने का आरोप लगाया ग...