रामगढ़, जून 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक बुधवार को भुरकुंडा पटेलनगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता शिवशंकर मिश्र और संचालन विनय तिवारी ने किया। इसमें बिहार के चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड की निंदा करते हुए रोष जताया। कहा कि भरत तिवारी की सुनियोजित हत्या हुई है। इसके लिए जिम्मेवारी सभी लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। भरत तिवारी आम लोगों की लड़ाई लड़ रहा था। ऐसे में उसे अपराधी और पागल घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी जनहीत के जिन मुद्दों को लेकर आगे बढ़े थे, उसे पूरा कराना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह भी पढ़ें- भोजपुर महापंचायत में शामिल हुए भाजपा व जनसुराज नेता आगे शोकसभा कर सबों ने दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। इसमें शिवश...