भरत तिवारी के परिजनों से मिले पूर्व विधायक भाई दिनेश
आरा, जून 19 -- शाहपुर। पिछले दिनों कथित फर्जी एनकाउंटर में मारे गये भरत तिवारी के पीड़ित परिवार से शुक्रवार को जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरत तिवारी के पिता एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस दुःख की घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया। भाई दिनेश ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिना निष्पक्ष जांच के किसी व्यक्ति की जान जाना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही या अन्याय हुआ है तो इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP मंत्री मिथिलेश के बाद अश्विनी चौबे भड़के, 48 घंटे का अल्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.