गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की मौत को हत्या करार देते हुए रविवार को इंदिरा बाल विहार स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अनुराग पांडेय ने मांग किया कि भरत तिवारी की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही बिहार सरकार को मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। यह भी पढ़ें- भरत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च श्रद्धांजलि सभा में सोशल आउटरीच के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमेंद्र पांडेय...