कानपुर, जून 27 -- कानपुर। बिहार में भरत तिवारी की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य सुमन तिवारी के नेतृत्व में दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए मोतीझील स्थित राजीव वाटिका से कैंडल मार्च निकाला। मार्च अमर शहीद जवान ज्योति मोतीझील चौराहे पर पहुंचा जहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुमन तिवारी, पवन गुप्ता, कृपेश त्रिपाठी, राकेश साहू, आरके जगत, मनोज दुबे, आनंद वर्मा, अतहर नईम, अरविंद चतुर्वेदी और अवनीश सलूजा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News भरत को न्याय दिलाने के लिए जन सुराज ने निकाला कैंडल मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...