भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की जांच की मांग
मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने बिहार में पुलिस मुठभेड़ में हुई भरत तिवारी की मृत्यु के मामले में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को सौंपा। संगठन ने इस घटना को अत्यंत गंभीर व चिंताजनक बताते हुए मामले की निष्पक्ष न्यायिक और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में मोर्चा ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक संलिप्त पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए और दोष सिद्ध होने पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज हो। इसके अलावा पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, सुरक्षा तथा मामले की जांच एनएचआरसी की निगरानी में कराने की मांग भी की गई है। यह भी पढ़ें- भरत का एनकाउंटर करने वालों पर कार्रवाई की मांग ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गौतम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.