भरत तिवारी का एनकाउंटर कानूनी रूप से अपराध : डॉ. महाचन्द्र
सीवान, जून 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। क्षेत्र भ्रमण को लेकर प्रखंड क्षेत्र के मैरी गांव पहुंचे पूर्व मंत्री व सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कहा कि भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में 17 जून को सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी का पुलिस द्वारा किया गया एनकाउंटर किसी तरह से ठीक नहीं है। उन्होंने मैरी गांव में विकास सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कानून में कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है कि जब कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण करे तो पुलिस उसे गोली से छलनी कर दे। उन्होंने कहा भरत भूषण तिवारी वर्षों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ने वाला सामाजिक नेता था। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी हिंदुओं के लिए लड़ता था, बोले बाबा बागेश्वर- सरेंडर के बाद गोली मारी, परिवार से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.