पटना, जून 24 -- भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा और शाहपुर के निलंबित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए केस दर्ज कराया है। नामजद केस दर्ज होने के बाद अब एसडीपीओ राजेश शर्मा पर सरकार की तरफ से ऐक्शन भी लिया गया है। अब बिहार सरकार ने भोजपुर मुठभेड़ मामले में जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनको बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यालय के मुताबिक जगदीशपुर एसडीपीओ के पद पर नए अधिकारी की तैनाती की जा रही है। जाहिर है इस पूरे प्रकरण में एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा की मुश्किलें भविष्य में अब बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें...