निज संवाददाता, जुलाई 6 -- भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी रविवार को भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। भरत तिवारी के पीड़ित परिवार से मिलने वाले बिहार सरकार के वह पहले मंत्री हैं। उन्होंने मृतक की मां आशा देवी, पिता काशीनाथ तिवारी और अन्य परिजनों से कमरे में लंबी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए विस्थापितों के फंड में गड़बड़ी का आरोप लगाया और भरत तिवारी के गायब मोबाइल को ले पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाये। मंत्री अशोक चौधरी ने पहली नजर में पूरे मामले को पुलिस का ओवर रिएक्शन बताया। परिजनों ने सवाल उठाया कि एनकाउंटर के दौरान तत्कालीन एसडीएम घटनास्थल पर किस भूमिका में मौजूद थे? इस पर मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। मंत्री ने ...