निज संवाददाता, जून 24 -- बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर के खिलाफ बिलौटी गांव में बुधवार को आयोजित महापंचायत में सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत में बिहार समेत अन्य प्रदेश के लोगों का हुजूम उमड़ा। इसमें घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर ठोस कार्रवाई की मांग की गई। महापंचायत में ऐलान किया गया कि भरत भूषण तिवारी के श्राद्ध कर्म (तीन दिन) तक आरोपी एसडीपीओ राजेश शर्मा और तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन पूरे देश में फैलेगा। पटना में विधानसभा का घेराव और दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी महापंचायत में पहुंचे। इसके पहले कुड...