भरत तिवारी एनकाउंटर में उलझी सरकार; मुख्य सचिव और DGP से मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब
नई दिल्ली, जून 23 -- भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में अभी जांच जारी है। पुलिस की गोली से मारे गए भरत तिवारी के परिजन इस मामले में इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं और उनका कहना है कि सरेंडर के बाद भी उनके बेटे को गोली मारने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अब इस केस में सरकार उलझती नजर आ रही है। दरअसल अब बिहार मानवाधिकार आयोग ने भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में मुख्य सचिव, डीजीपी और भोजपुर के एसएसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने अफसरों को चार सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। सोमवार को आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एएम बदर ने इस संबंध में आदेश जारी किया। मुजफ्फरपुर निवासी मानवाधिकार के अधिवक्ता एसके झा ने मानवाधिकार आयोग के समक्ष 20 जून को शिकायत दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.