सासाराम, जून 26 -- डेहरी, एक संवाददाता। भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में गुरुवार की देर शाम राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा एवं भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग की। कैंडल मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए कर्पूरी ठाकुर चौक तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया तथा मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारे लगाए। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में निकला कैंडल मार्च यह भी पढ़ें- भरत भूषण तिवारी के याद में कैंडल मार्च निकाला यह भी पढ़ें- भरत भूषण तिवारी के ...