आदित्यपुर, जून 29 -- गम्हरिया। भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में टाटा- कांड्रा मार्ग पर रविवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा से लाल बिल्डिंग चौक तक आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला गया गया। समाजसेवी प्रमोद पांडे की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों ने दोषियों को फांसी देने की मांग भी उठाई और न्याय दिलाने के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर अमित सिंह देव, आशुतोष पांडे, जोगिंदर सिंह, अमरजीत यादव पवन सिंह, चिंटू पांडे, सागर सिंह, रौशन कुमार, भारती जी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के एनकाउंटर के खिलाफ निकाला...