भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, पटना HC जाने की सलाह
पटना, जून 30 -- देश की सर्वोच्च अदालत ने भोजपुर जिले के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर भोजपुर के शाहपुर के बिलौटी गांव में 17 जून को पुलिस के कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी। इस याचिका में भरत तिवारी एनकाउंटर को फर्जी बताया गया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने की सलाह भी दी है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर सुनवाई से फिलहाल इनकार कर दिया। इसके साथ ने अदालत की बेंच ने याचिकाकर्ता से यह भी पूछा कि आप हाईकोर्ट क्यों नहीं गए? उच्च न्याया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.