आरा, जून 25 -- भरत तिवारी एनकाउंटर: भोजपुर जिले के शाहपुर में भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत में भारी भीड़ जुटी है। सभी लोगों ने एक साथ भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ प्रकरण को लेकर बिलौटी गांव में बुधवार को आयोजित महापंचायत में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि 15 दिनों तक न्याय नहीं मिला, तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाया और कहा कि इस मामले की जांच सेवानिवृत्त...