सासाराम, सितम्बर 30 -- डेहरी, एक संवाददाता। भोजपुर के बिलौटी निवासी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। बुधवार को भरत तिवारी की मां आशा देवी, भाई चंदन तिवारी और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने कहा कि अब तक केवल एक एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी लंबित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...