भभुआ, फरवरी 27 -- उमापुर में प्रवचन के दौरान भरत चरित्र पर भक्तों को बताया भंडारा और हवन-पूजन के साथ उमापुर में ज्ञान यज्ञ संपन्न (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उमापुर गांव स्थित हजारिया महादेव मंदिर में चल रहे ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को भंडारा और हवन-पूजन के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अलिआरु सिंह ने बताया कि यज्ञ के दौरान वृंदावन से आईं साध्वी गौर प्रिया का प्रतिदिन प्रवचन चला। प्रवचन के अंतिम दिन उन्होंने भरत चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि रामायण में भरत एक धर्म के प्रतीक थे, जिनका चरित्र काफी अच्छा दिखाया गया है। माता कैकई द्वारा उनके लिए मांगे गए राज्य को उन्होंने ठुकरा दिया था और भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के दौरान उन्होंने उनके खड़ाऊ से आदेश लेकर अयोध्या की राजपाट को चलाया था। भरत का चरित्र समुद्र की तर...