मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- कांठ (मुरादाबाद), संवाददाता। तेंदुओं की लगातार सक्रियता के बीच वन विभाग के रेस्क्यू अभियान को गुरुवार को एक और सफलता मिली। तहसील के भरतपुर गांव में ट्रैप केज में एक तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 16 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना के बाद वन विभाग के साथ ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। डीएफओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- कतर्निया के दो रेंजों में 10 घंटे में दो मादा तेंदुआ पिंजरे में कैदतेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी भरतपुर में तेंदुए की मौजूदगी और पूर्व में हुए हमले को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई थी। वन विभाग की टीमों...