शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। विकास खण्ड मिर्जापुर की ग्राम पंचायत भरतपुर में ग्राम प्रधान श्री मानिस्टर के निधन के बाद रिक्त पद पर जिम्मेदारी सौंपने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायत के कुल तेरह सदस्यों में से ग्यारह सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि ग्राम प्रधान का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। डीएम द्वारा उपस्थित सदस्यों से नए नामांकन को लेकर राय मांगी गई। सभी सदस्यों की सहमति से ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-एक के हवलदार पुत्र फुलवारी को ग्राम प्रधान के कर्तव्यों का निर्वहन एवं शक्तियों के प्रयोग हेतु नामित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.