बहराइच, मई 13 -- मिहींपुरवा। तहसील मिहीपुरवा के सेमरहना के भरतपुर कालोनी में आवास निर्माण का काम शुरू हो गया। भरथापुर के 136 लाभार्थियों ने भरतपुर कालोनी में मिले आवासीय भूमि का नाप-जोख के बाद नींव की खुदाई की। मिहींपुरवा तहसील के आम्बा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव भरथापुर नदियों, जंगल और नेपाल सीमा से घिरा हुआ है। भरथापुर निवासियों की जिंदगी बहुत दुरुह थी।29 अक्टूबर 2025 को नाव पलटने से नौ ग्रामीण डूब गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर भरथापुर गांव के निवासियों को विस्थापित कर सेमरहना ग्राम पंचायत के भरतपुर कालोनी में बसाया। 136 परिवारों को भरतपुर कालोनी में आवासीय भूमि दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सभी परिवारों को आवास निर्माण के लिए अनुदान की पहली किस्त 40 हजार रुपए लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जा च...