प्रयागराज, फरवरी 10 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से संस्कार भारती के परेड ग्राउंड स्थित पंडाल में आयोजित 'चलो मन गंगा यमुना तीर' के अंतर्गत मंगलवार को नृत्यांगना डॉ. सरोज धींगरा ने अपने दल के साथ पारंपरिक नृत्य नाटिका भरतनाट्यम के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के बचपन की माखन चोरी के प्रसंग का जीवंत मंचन किया तो भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक भाव भंगिमाओं को दर्शात हुए नृत्य की प्रस्तुति दी। भजन गायिका डॉ. प्रतिमा मिश्रा ने हर-हर गंगे नमो-नमो गंगे, मनवा मोरे भज ले रे तू राम, संगम तीरे लागल माघ मेला, गोदना गोदइबे गोदना और बैल पर सवार भोला आए... जैसे भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जलज श्रीवास्तव ने ठुमरी सैयां के रंग हजार व हटो आवो रे ना बोलो सैयां प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या को शास्त्रीय रंगों से...