लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के नृत्य विभाग की ओर से हुई दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापन मंगलवार को हुआ। मास्टर क्लास पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में स्थापित पीठ के अंतर्गत हुई।कार्यशाला में डॉ. पद्मजा सुरेश ने विद्यार्थियों को वसंत ऋतु नामक स्वरचना का गहन प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विद्यार्थियों से कठोर अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता एवं भावाभिव्यक्ति परिष्कृत हुई। डॉ. पद्मजा सुरेश ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों को नाट्यशास्त्र के मूल सिद्धांतों, नटराज शिव के विविध आयामों तथा भरतनाट्यम की दार्शनिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भी अवगत कराया। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को सहेजने तथा उसे भावी पीढ़ियों तक उसी श्रद्धा, अनुशासन एवं सम...