भरण-पोषण का खर्च मांगने पर छोटे बेटे ने बाप को मार दी गोली, 6 बेटों के होते हुए वृद्धाश्रम में रह रहा था बुजुर्ग
संवाददाता, जून 14 -- UP News: यूपी के प्रयागराज से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर से वृद्धाश्रम जाने के लिए निकले बुजुर्ग की उनके ही बेटे ने साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बेटे की पहचान की। उसकी तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी। शिवकुटी थाना क्षेत्र के लाला की सराय के रहने वाले 67 वर्षीय राम दुलारे कोरी सुबह करीब छह बजे घर से नैनी जा रहे थे। वह नैनी में ही कपड़े की एक दुकान में काम करते थे और वहीं एक वृद्धाश्रम में कई साल से रह रहे थे। करीब सात बजे लल्ला चुंगी चौराहे पर बाइक से आए दो युवकों ने उन्हें गोली मार दी। गोली सीने में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तलाशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.