बोकारो, मई 16 -- चास-बोकारो, प्रतिनिधि। सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और संतान सुख की कामना के लिए 16 मई शनिवार को वट सावित्री व्रत रखेंगी। इस वर्ष व्रत भरणी और कृतिका नक्षत्र के विशेष संयोग में मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य मार्केण्डेय दूबे ने बताया कि अमावस्या तिथि सूर्योदय से लेकर रात्रि 1:37 बजे तक रहेगी। भरणी नक्षत्र सायंकाल 5:22 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद कृतिका नक्षत्र का संयोग बनेगा। वहीं सौभाग्य योग सुबह से दिन के 10:05 बजे तक रहेगा तथा इसके बाद शोभन योग पूरे दिन और रात तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वट सावित्री व्रत पर गज लक्ष्मी योग, बुधादित्य योग, सौभाग्य योग और शोभन योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Vat Savitri 2026 Mantra: बरगद क...