पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के हुकवा गांव से गुरुवार की शाम में भरठुआ बंदूक के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के हुकवा गांव निवासी डोमन सिंह के रूप में की गई है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्राप्त सूचना का सत्यापन के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा गया है। हुकवा गांव में वह लोगों को डराने-धमकाने के लिए भरठुआ बंदूक लेकर घुम रहा था। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर के पास भरठुआ बंदूक लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शौक से भरठुआ बंदूक रखा हुआ था। हालांकि गांव में चर्चा है कि वह जानवर मारने का उपयोग करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...