भरगैन से 13 यात्री हज को रवाना, माला पहनाकर दी विदाई
आगरा, अप्रैल 29 -- भरगैन से मंगलवार शाम 13 यात्री हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इनमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं। हज यात्रियों को फूल-माला पहनाकर विदाई दी गई। रवाना होने से पहले सभी यात्रियों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलकर सफर की शुरुआत की। मंगलवार रात करीब 8 बजे सभी यात्री बस से लखनऊ के लिए रवाना हुए। बुधवार को उनकी फ्लाइट ने सऊदी अरब के लिए उड़ान भरी। भरगैन निवासी निजाम खान ने बताया कि हज पर जाने वालों में कादर खान, नादिरा बेगम, अतीकुल खान, फातिमा बेगम, मोहम्मद उमर, मेनगार बेगम, अख्तर खान, नगीना बेगम, जाहिद अली, नूरी बेगम, नसीमा बेगम, होशियारी बेगम और कमर खान शामिल हैं। इस मौके पर बदरूल हसन, निजाम खान, नसीम आलम, अलकमर कुरैशी, वाहिद अली, अनीमुल हसन, मुहम्मद आलम, डा. इस्लाम मजीद और सोनू खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.